खंडवा: कर्ज से परेशान युवक रेलवे पटरी पर बैठा, डायल-112 की तत्परता से बची जान
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद क्षेत्र में डायल-112 की तत्परता से एक व्यक्ति की जान बचाई गई।
जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को आशापुर चौकी क्षेत्र में डायल-112 की एफआरवी-16 टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान रेलवे ब्रिज के पास रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति के बैठे होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही एफआरवी स्टाफ आरक्षक रघुवीर और पायलट फरीद तत्काल मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को रेलवे पटरी से सुरक्षित हटाकर उसकी जान बचाई।
व्यक्ति की पहचान गोकुल पिता रमेश, निवासी जमानी सरसरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह कर्ज को लेकर परेशान था और इसी परेशानी में गलत कदम उठाने की स्थिति में रेलवे पटरी पर पहुंचा था।
डायल-112 टीम की समय पर पहुंची तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। इस सराहनीय कार्य में आरक्षक रघुवीर और पायलट फरीद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा