‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नीमखेड़ी में निकली तिरंगा रैली

खंडवा, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम नीमखेड़ी में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मंजुला बाई, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नीमखेड़ा के राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। नवांकुर सखियों ने भी रैली में सक्रिय सहभागिता की।
रैली के दौरान ग्रामीणों ने प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
Read Next

खंडवा: जयस और गोंड महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…..

खंडवा: खेत में पानी देने निकले 15 वर्षीय किशोर की दो दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश..।

खंडवा में कलेक्टर से मजदूर की गुहार—“साहब, जितना काम किया, उतना पैसा तो दिलवा दो!

खंडवा जनसुनवाई में महिला की गुहार, मुख्यमंत्री से बोलीं—“साहब, हमारी समस्या का समाधान करो!

खंडवा में पीड़ितों की कलेक्टर से गुहार – “साहब, हमारे मकान की समस्या सुलझाओ, हम जाएं तो जाएं कहां?

खंडवा: पुनासा बस स्टैंड पर बस ड्राइवर से मारपीट,लाड समाज ने SP को सौंपा ज्ञापन;कड़ी कार्रवाई की मांग

खंडवा: इमलीपुरा में इमामबाड़े की जमीन के बाहर पार्षद व सिटी मजिस्ट्रेट के बीच क्या हुई बातचीत? देखें

खंडवा तीन पुलिया निर्माण को लेकर कलेक्टर एसपी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण ..

खंडवा के प्रशासन की तीन पुलिया से लेकर शिवाजी चौक इमलीपुरा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी..

खंडवा के वकीलों ने खोला मोर्चा.. देख क्या है पूरी कहानी…