हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवा मोर्चा ने किया माल्यार्पण और पौधारोपण

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर आरतानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खंडवा नगर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया।
सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और पहचान है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख रहा है और देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है। तिरंगा अभियान देश के जवानों के शौर्य को नमन करने और नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का अवसर है।
कार्यक्रम में सेवादास पटेल, सुधांशु जैन, सुनील जैन, युवा मोर्चा महामंत्री शुभम पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read Next









