‘वंदे मातरम’ के गायन से शुरू होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
खंडवा, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन से होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तर, विकासखंड, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन से होगी। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और राष्ट्रगान का गायन होगा। समारोह में विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण सुबह 9:30 से 10 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के गायन के साथ होगा।
प्रत्येक जिले में चलेगा स्वच्छता अभियान
सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक जिले में किसी प्रमुख स्थल का चयन कर उसे स्वच्छ बनाए रखने के लिए पखवाड़े अथवा एक माह का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान में स्वैच्छिक जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस अभियान में स्कूली विद्यार्थियों, एनएसएस, माय भारत, एनसीसी, युवा संगठनों और सामाजिक समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सकती है।
वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय विभागों और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा