हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत डाक विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा

खंडवा, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत बुधवार को डाक विभाग द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा खंडवा प्रधान डाकघर से शुरू होकर घंटाघर तक पहुंची।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक किया गया। डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान देशभक्तिपूर्ण नारों के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डाक विभाग के अधीक्षक श्री डी.एस. चौहान, पोस्टमास्टर दीपक अग्रवाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा