लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

खंडवा, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायालयीन कर्मचारियों के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर स्थित कार्यालय में किया गया।

प्रतियोगिता में न्यायालयीन कर्मचारियों के कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्ययनरत बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

अलग-अलग कक्षाओं के लिए रखे गए विषय

कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए चित्रकला का विषय स्वैच्छिक रखा गया, ताकि वे अपनी रुचि और कल्पना के अनुसार चित्र बना सकें।

कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान तथा झरने और पहाड़ जैसे विषय निर्धारित किए गए। वहीं कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत तथा विविधता में एकता जैसे सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के विषय रखे गए।

बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय विकास, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

बच्चों को प्रतिभा पहचानने के लिए किया प्रेरित

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव श्रीवास्तव ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें अपनी रुचि एवं प्रतिभा के अनुरूप जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत है कि बच्चे अपनी रुचि को पहचानें, उसे विकसित करें और उस दिशा में निरंतर प्रयास करें।

कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पियूष भावे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: जयस और गोंड महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: खेत में पानी देने निकले 15 वर्षीय किशोर की दो दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश..।
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में कलेक्टर से मजदूर की गुहार—“साहब, जितना काम किया, उतना पैसा तो दिलवा दो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा जनसुनवाई में महिला की गुहार, मुख्यमंत्री से बोलीं—“साहब, हमारी समस्या का समाधान करो!
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा में पीड़ितों की कलेक्टर से गुहार – “साहब, हमारे मकान की समस्या सुलझाओ, हम जाएं तो जाएं कहां?
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: पुनासा बस स्टैंड पर बस ड्राइवर से मारपीट,लाड समाज ने SP को सौंपा ज्ञापन;कड़ी कार्रवाई की मांग
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा: इमलीपुरा में इमामबाड़े की जमीन के बाहर पार्षद व सिटी मजिस्ट्रेट के बीच क्या हुई बातचीत? देखें
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा तीन पुलिया निर्माण को लेकर कलेक्टर एसपी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण ..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के प्रशासन की तीन पुलिया से लेकर शिवाजी चौक इमलीपुरा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी..
October 13, 2026
खंडवा
खंडवा के वकीलों ने खोला मोर्चा.. देख क्या है पूरी कहानी…
October 13, 2026