हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत कृषि विभाग ने निकाली बाइक रैली

खंडवा, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को अपर कलेक्टर श्री के.आर. बडोले एवं उप संचालक कृषि श्री नितेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाइक रैली कलेक्टर कार्यालय से शुरू होकर इंदिरा चौक और माता चौक होते हुए उप संचालक कृषि कार्यालय तक पहुंची। रैली में कृषि विभाग के करीब 150 अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
रैली के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की। साथ ही आमजन को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने जिले के अधिकारियों को तिरंगा रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा