दिल्ली में तिरंगे के रंग में रंगा उत्साह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बाइक रैली में लिया हिस्सा

खंडवा, 12 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के खंडवा-बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नई दिल्ली में निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक रैली में सहभागिता की।
रैली में हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ केंद्रीय मंत्री एवं बैतूल सांसद दुर्गादास उइके, खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में सांसद और नागरिक रैली में शामिल हुए।
तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा