लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मंत्री डॉ. शाह ने छेगांवमाखन में छात्रावास एवं फेफरी सरकार में स्कूल भवन का लोकार्पण किया*

खंडवा 15 जुलाई 2026, प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बुधवार को खालवा विकासखंड के ग्राम फेफरी सरकार में 1.47 करोड रुपए लागत से नवनिर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया । उन्होंने छेगांवमाखन ब्लॉक मुख्यालय पर 4.28 करोड रुपए लागत से नवनिर्मित जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास भवन का भी लोकार्पण किया। फेफरी सरकार में आयोजित कार्यक्रम में खंडवा की पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद थे, जबकि छैगांव माखन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक पंधाना श्रीमती छाया मोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
मंत्री डॉ. शाह ने छेगांवमाखन में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय वर्ग के ग्रामीणजनों के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं की मदद से दूरस्थ क्षेत्र में स्थित जनजाति समाज के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं। जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रावास एवं आश्रम की सुविधा के साथ-साथ निशुल्क गणवेश, निशुल्क पुस्तके, छात्रवृत्ति व शिष्यवृत्ति, विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति जैसी अनेक सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है।
मंत्री डॉ. शाह ने ग्राम फैफरी सरकार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब कोई भी विद्यार्थी गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रह सकता, क्योंकि सरकार ने सभी को निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि जनजाति बहुल ग्रामों में विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत भरपूर राशि उपलब्ध कराई गई, जिससे इन ग्रामों में रहने वाले ग्रामीणों को काफी सुविधा उपलब्ध हुई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: स्कूल बसों की सघन जांच, 28 बसें चेक, 3 में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा: डब्बा फैक्ट्री के पास घर में निकला इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा, सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मूंदी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा जेल
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा: दस महाविद्या मंदिर निर्माण के साथ नव दिवसीय सतचंडी यज्ञ और भव्य ‘नानी बाई रो मायरो’ का होगा आयोजन
July 15, 2026
खंडवा
मंत्री डॉ. विजय शाह व प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ* 
July 15, 2026
खंडवा
प्रभारी मंत्री के सामने फूटा ABVP का गुस्सा, कलेक्टर की गाड़ी पर चिपकाया ज्ञापन | Khandwa
July 15, 2026
खंडवा
भगवान शिव के करोड़ों ओंकार मंत्र और श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ होगा श्री हनुमत शक्ति जागरण महाअनुष्ठान, 3 लाख हनुमान चालीसा पाठ का लक्ष्य
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा: “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान का आगाज़, स्कूलों और बाजारों में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा : नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, छह लोग हुए घायल
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा : मूंग खरीदी ना होने पर नाराज किसानों ने,मंडी की तालाबंदी कर जताई नाराजगी, पुलिस ने खुलवाया
July 15, 2026