लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान का आगाज़, स्कूलों और बाजारों में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

खंडवा, 15 जुलाई। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित किए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खंडवा जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

जिलास्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारणेकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, एडीएम काशीराम बड़ोले, प्राचार्य संजय निम्बोरकर सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को नशे की बुराइयों की जानकारी देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

अभियान के तहत छैगांवमाखन, मूंदी, जावर, धनगांव, हरसूद, खालवा और किल्लोद सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूलों, साप्ताहिक बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को पंपलेट वितरित किए गए, रैलियां निकाली गईं और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।

कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आमजन को तंबाकू, गुटखा, शराब, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही उन्हें मानस हेल्पलाइन 1933 सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

खंडवा पुलिस ने बताया कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026