मंत्री डॉ. विजय शाह व प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ*

खण्डवा 15 जुलाई 2026, प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह एवं प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की उपस्थिति में नगर निगम खण्डवा द्वारा आयोजित प्रकरण में मुख्यमंत्री शहरीय अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत 8.43 करोड़ रूपए के कुल 11 कार्यों का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खण्डवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम में 8.43 करोड़ रूपए के जिन 11 कार्यों का शुभारम्भ किया गया, उनमें रामेश्वर वार्ड में प्राचीन कुण्ड रामेश्वर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 2.60 करोड़ रूपए है। इसी तरह संत रैदास वार्ड में मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 2.55 करोड़ रूपए है। दादाजी वार्ड में दादाजी मन्दिर एवं गणेश गौशाला चौराहा के सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 77 लाख रूपए है। गुरूनानक वार्ड में माखनलाल चतुर्वेदी पुराना बस स्टैण्ड के सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 51 लाख रूपए, भैरोतालाब वार्ड में पदमकुण्ड के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 1.40 करोड़ रूपए, वार्ड नंबर 26 में सीसी रोड निर्माण कार्य की लागत 10 लाख रूपए, महालक्ष्मी वार्ड में टीन शेड निर्माण कार्य की लागत 10 लाख रूपए, गांधीनगर में रामदेव मन्दिर के पास टीन शेड निर्माण की लागत 10 लाख रूपए, दीनदयाल पुरम में नाग बाबा मन्दिर के पास टीन शेड निर्माण की लागत 10 लाख रूपए है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 27 में बगीचा निर्माण की लागत 10 लाख रूपए और कुण्डलेश्वर वार्ड में सीसी रोड व नाली निर्माण के 10 लाख रूपए लागत के कार्यों का भी शुभारंभ किया गया।
Read Next
खंडवा
खंडवा 

खंडवा 
खंडवा
खंडवा 
