खंडवा: स्कूल बसों की सघन जांच, 28 बसें चेक, 3 में नहीं मिले अग्निशमन यंत्र

खंडवा। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देश पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत बुधवार को खंडवा यातायात पुलिस ने स्कूल बसों की सघन जांच की। इस दौरान कुल 28 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया।
सूबेदार धर्मेंद्र गौर एवं यातायात पुलिस टीम ने बसों की फिटनेस, बीमा, परमिट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, चालक के दस्तावेज तथा बसों में लगे सीसीटीवी और जीपीएस सिस्टम की जांच की।
जांच के दौरान तीन स्कूल बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं पाए गए, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही बस चालकों और स्कूल स्टाफ को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, क्षमता से अधिक बच्चों को बस में नहीं बैठाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान पुलिस ने “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत बस चालकों और परिचालकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए जागरूक भी किया।
Read Next
खंडवा 

खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 
