खंडवा: दस महाविद्या मंदिर निर्माण के साथ नव दिवसीय सतचंडी यज्ञ और भव्य ‘नानी बाई रो मायरो’ का होगा आयोजन

खंडवा। दादाजी धूनीवाले सरकार की पावन नगरी खंडवा में एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। नर्मदांचल के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंडित श्री अशोक जी पाठक के पावन सान्निध्य में दस महाविद्या मंदिर का निर्माण एवं नव दिवसीय सतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भव्य “नानी बाई रो मायरो” कथा का भी आयोजन रखा गया है। इस कथा का वाचन कथावाचक पंडित श्री शिवम जी पाठक (खातेगांव) अपने श्रीमुख से करेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक महोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।
यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। समस्त क्षेत्रवासियों में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।
Read Next
खंडवा
खंडवा 

खंडवा 
खंडवा
खंडवा 
