प्रभारी मंत्री के सामने फूटा ABVP का गुस्सा, कलेक्टर की गाड़ी पर चिपकाया ज्ञापन | Khandwa
*अभाविप ने प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को सोपा ज्ञापन*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक लालू यादव ने बताया कि खंडवा जिले में कई प्रकार की शैक्षणिक अनियमितताये चल रही है जैसे खंडवा नगर के पूनम चंद गुप्ता महाविद्यालय में कई अनियमिताएं चल रही है जैसे एक ही परिसर में तीन विद्यालय एक महाविद्यालय एवं एक होटल संचालित हो रहा है और इसी प्रकार हरसूद शासकीय महाविद्यालय में कई प्रकार की वित्तीय अनियमितताएं चल रही है इन्हीं अनियमिताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन के परिणाम स्वरूप करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ था और पूर्व में कई बार विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना, आंदोलन ,प्रदर्शन, ज्ञापन एवं उच्च शिक्षा मंत्री को विद्यार्थियों ने खून से पत्र लिखकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बावजूद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई इन्हीं अनियमिताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को ज्ञापन सौंप अवगत कराया प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कलेक्टर महोदय को कार्रवाई करने के निर्देश दिए इस कार्रवाई से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं थे तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जाकर ज्ञापन देना चाह लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में खड़ी कलेक्टर महोदय की गाड़ी पर ही ज्ञापन चस्पा कर किया इस दौरान अभाविप विभाग संयोजक पृथ्वी महाजन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read Next
खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
