खंडवा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मूंदी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा जेल
मध्यप्रदेश के खंडवा शहर। जिले की मूंदी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को पीड़िता की शिकायत पर थाना मूंदी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2), 351(3) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पिछले एक वर्ष से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी अभिषेक उर्फ बंटी (25 वर्ष), निवासी उटावद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया, उप निरीक्षक अरुण पाटिल, प्रधान आरक्षक सुनील झिलवे, आरक्षक नरेंद्र यादव तथा महिला आरक्षक पूजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Next
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 
