खंडवा : मूंग खरीदी ना होने पर नाराज किसानों ने,मंडी की तालाबंदी कर जताई नाराजगी, पुलिस ने खुलवाया
खंडवा, 15 जुलाई। जिले में मूंग की खरीदी शुरू नहीं होने से नाराज किसानों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसान कृषि उपज मंडी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए मंडी के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। किसानों का कहना था कि मूंग की खरीदी में लगातार देरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
तालाबंदी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और समझाइश दी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने मंडी का गेट खुलवाया और स्थिति को सामान्य कराया।
किसानों का आरोप है कि समय पर खरीदी शुरू नहीं होने से उनकी उपज मंडियों में पड़ी है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द मूंग खरीदी शुरू करने और उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
फिलहाल प्रशासन ने किसानों को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। स्थिति पर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है।
Read Next
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
