लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: महादेवगढ़ मंदिर में वेद पूजन, हनुमान चालीसा और कांवड़ यात्रा से गूंजा पूरा परिसर

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में चल रहे श्री हनुमत शक्ति जागरण महाअनुष्ठान एवं अखंड ‘ॐ नमः शिवाय’ जप के तहत शुक्रवार को वेद पूजन और विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुंचे, जहां बच्चों और उनके अभिभावकों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इसके बाद मंदिर के पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद तथा भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कराया। इस अवसर पर मंदिर संरक्षक कौशल पालीवाल और अखिलेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।

अतुल अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव पार्थेश्वर के पूजन में खंडवा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति पहुंच रही है। महादेवगढ़ मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।

इसी दौरान वर्षों से निकल रही जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा के कांवड़िए भी महादेवगढ़ मंदिर पहुंचे। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया, भगवान शिव की आरती की और महादेव व हनुमान जी के जयकारों के साथ ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए।

मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि कांवड़िए अखंड भारत के संकल्प के साथ ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर महादेवगढ़ पहुंचते हैं और भगवान महाकाल का जलाभिषेक करते हैं।

पंडित अश्विन खेड़े ने बताया कि श्रावण मास में विभिन्न क्षेत्रों से महिला मंडल भी कांवड़ यात्रा निकालकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। शुक्रवार को त्रिवेणी महिला मंडल इंद्रपुरी नर्मदापुरम की ममता वर्मा, रुपाली सोनी, योगिता दशोरे, पिंकी झवर, अर्चना सैनी, रीना दशोरे, नंदा पाल सहित शारदा शर्मा, अर्चना अग्रवाल, मोना पवार, प्रिया लाड, देवांशी गंगराड़े और राखी चौहान ने पूजन-अर्चन किया। वहीं अतुल अग्रवाल और विनोद देहलिया ने बताया कि शनिवार को गणेश तलाई की महिलाओं द्वारा भगवान शिव पार्थेश्वर का पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
नर्मदेश्वर महादेव से रामेश्वर कुंड तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे हुए शामिल
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में पंधाना में भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: सिनेमा चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में घायल मिला बुजुर्ग, डायल 112 ने समय पर पहुंचाकर अस्पताल में कराया भर्ती
August 9, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 30 साल बाद मिला स्कूल का बिछड़ा याराना, देशभर से पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों ने ताजा की पुरानी यादें
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा : किन्नर के दो गुटों का विवाद पहुंचा कोतवाली
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, बोरगांव पुलिस ने 2 बाइक जब्त कर की कार्रवाई
August 9, 2026
खंडवा
पंधाना में गूंजा देशभक्ति का जोश, विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली
August 9, 2026
खंडवा
गोस्वामी तुलसीदास के पूजन के साथ 17 अगस्त शुरू होगा श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव का आयोजन।
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 3-3 हजार के इनामी 5 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, 450 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
August 9, 2026