खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 3-3 हजार के इनामी 5 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस द्वारा लंबित स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन खोज” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना पदमनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 05 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में विक्की पिता रमेश, निवासी बोरगांव खुर्द, दीपक पिता तुलसीराम यादव, निवासी खड़की, जिसके विरुद्ध दो स्थाई वारंट थे, संजय पिता गजानन्द पटेल, निवासी बोरगांव खुर्द, और शाहरुख पिता रफीक शाह, निवासी दुबे कॉलोनी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ महिला संबंधी अपराध, आर्म्स एक्ट और धारा 138 एनआई एक्ट के अलग-अलग प्रकरणों में स्थाई वारंट लंबित थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक वारंटी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 3-3 हजार रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
खंडवा पुलिस द्वारा लंबित स्थाई वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन खोज” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने इन वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया और स्थाई वारंट तामील करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के निर्देशन में गठित टीम के प्रआर रफीक खान, प्रआर धर्मेन्द्र चौहान और आरक्षक जावेद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Next







खंडवा 
