लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

गोस्वामी तुलसीदास के पूजन के साथ 17 अगस्त शुरू होगा श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव का आयोजन।

खंडवा आगामी 17 से 19 अगस्त तक होने वाला तुलसी पुण्यतिथि उत्सव कार्यक्रम समिति का 102 वाँ साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन है, यह आयोजन तीन दिवसीय होगा जिसमें चार वर्गों में श्रीरामचरित मानस पर आधारित विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताएं होगी । समाजसेवी एवं समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश की यह पहले तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति है जिसे संचालित हुए 102 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। हर्ष का विषय है कि इसकी स्थापना महान साहित्यकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्मवीर माखनलाल चतुर्वेदी के द्वारा प्रारंभ हुआ था। तुलसी उत्सव पुण्यतिथि के आयोजित कार्यक्रमों को एक बैठक का आयोजन रविवार को दोपहर में स्थानीय माणिक्य स्मारक वाचनालय में किया गया । समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि स्थानीय माणिक्य स्मारक वाचनालय में ये सभी प्रतियोगिताएं होगी । जिसमें प्रश्नोत्तरी, निबंध, दोहा एवं छंद का पठन, चित्रकला, वाद विवाद, विविध वेशभूषा, लघुकथा, अभिनय, एकांकी नाटक, तत्काल भाषण सहित अनेक प्रतियोगिताएं होगी । समस्त प्रतियोगिताओं में नि:शुल्क भाग लिया जा सकेगा। सुनील जैन ने बताया कि तुलसी उत्सव पुण्यतिथि के ही अंतर्गत हिंदी दिवस पर 14 सितंबर को नगर के बहु प्रतीक्षित कार्यक्रम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें देश के बड़े कवि भाग लेकर कविता पाठ करेंगे, साथ ही देश के प्रसिद्ध एक कवि को तुलसी माखन पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष आशीष चटकेले ने समस्त कार्यक्रमों की जानकारी सदस्यों के बीच रखकर सभी से कार्यक्रमों में अपना सहयोग देने का अनुरोध किया। महामंत्री दिनेश पालीवाल ने भी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सदस्यों से सुझाव प्राप्त किये, बैठक में अध्यक्ष आशीष चटकेले, महामंत्री दिनेश पालीवाल, सचिव भावेश बिल्लौरे, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष संजय दुबे, मंगलेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, सत्येन्द्र सोहनी, विवेक माहेश्वरी, अजय तिवारी, दीपक चाकरे, पुष्पा खेड़े, प्रवक्ता सुनील जैन, मनोज लाड़, मंगलेश शर्मा, नागेश वालंजकर, संतोष मालवीया, अमित पालीवाल, डॉ राधेश्याम पटेल, कैलाश पटेल, संतोष ज्ञानी सहित अनेक समिति सदस्य उपस्थित रहें। बैठक का संचालन भूपेंद्र सिंह चौहान मैं किया एवं आभार भावेश बिलोरै ने माना।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
नर्मदेश्वर महादेव से रामेश्वर कुंड तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे हुए शामिल
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में पंधाना में भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: सिनेमा चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में घायल मिला बुजुर्ग, डायल 112 ने समय पर पहुंचाकर अस्पताल में कराया भर्ती
August 9, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 30 साल बाद मिला स्कूल का बिछड़ा याराना, देशभर से पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों ने ताजा की पुरानी यादें
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा : किन्नर के दो गुटों का विवाद पहुंचा कोतवाली
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, बोरगांव पुलिस ने 2 बाइक जब्त कर की कार्रवाई
August 9, 2026
खंडवा
पंधाना में गूंजा देशभक्ति का जोश, विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 3-3 हजार के इनामी 5 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, 450 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
August 9, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से खंडवा दौड़ते हुए पहुंचे खिलाड़ी, 80 KM की डाक कांवड़ 3 घंटे 12 मिनट में पूरी
August 9, 2026