लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

नर्मदेश्वर महादेव से रामेश्वर कुंड तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे हुए शामिल

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से रामेश्वर कुंड तक निकली कावड़ यात्रा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे हुए शामिल

लगातार दूसरे दिन भी खंडवा विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तनवे शिव भक्ति में डूबे नजर आए बेडेकर कॉलोनी, आनंद नगर में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से प्राचीन रामेश्वर कुंड तक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रवासियों ने बोल बम हर हर महादेव के घोष के साथ जयकारे लगाते हुए महादेव को जल अर्पित किया

इस अवसर पर तनवे ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

कावड़ यात्रा प्राचीन रामेश्वर कुंड पहुंची, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान संदेश गुप्ता , अरुण श्रीमाली, वंदना श्रीमाली, सत्यवती श्रीवास्तव, मुन्नालाल शर्मा, दुर्गेश चौरे,अनूप दुबे,रोहित ऐन्यास, के. के. उपाध्याय, प्रमिला बडोदिया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में पंधाना में भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: सिनेमा चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में घायल मिला बुजुर्ग, डायल 112 ने समय पर पहुंचाकर अस्पताल में कराया भर्ती
August 9, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 30 साल बाद मिला स्कूल का बिछड़ा याराना, देशभर से पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों ने ताजा की पुरानी यादें
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा : किन्नर के दो गुटों का विवाद पहुंचा कोतवाली
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, बोरगांव पुलिस ने 2 बाइक जब्त कर की कार्रवाई
August 9, 2026
खंडवा
पंधाना में गूंजा देशभक्ति का जोश, विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली
August 9, 2026
खंडवा
गोस्वामी तुलसीदास के पूजन के साथ 17 अगस्त शुरू होगा श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव का आयोजन।
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 3-3 हजार के इनामी 5 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, 450 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
August 9, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से खंडवा दौड़ते हुए पहुंचे खिलाड़ी, 80 KM की डाक कांवड़ 3 घंटे 12 मिनट में पूरी
August 9, 2026