पंधाना में गूंजा देशभक्ति का जोश, विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में “हर घर तिरंगा” अभियान का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। यह अभियान आगामी 17 अगस्त तक जारी रहेगा। अभियान के तहत प्रदेशभर में देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में पंधाना नगर परिषद द्वारा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे के नेतृत्व में विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई। रैली की शुरुआत पंधाना नगर के महाराणा प्रताप चौराहे से हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जनपद पंचायत पंधाना कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
तिरंगा रैली में नगर परिषद पंधाना के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रदीप जगधन्ने, नगर परिषद के सभापति श्री फकीरचंद कुशवाहा, श्री जगदीश एकले, श्री अमजद कादरी और श्री धर्मेंद्र राठौर सहित अन्य पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
देशभक्ति के रंग में रंगी इस रैली में हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।
Read Next






खंडवा 

