खंडवा: विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में पंधाना में भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना में रविवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।
पंधाना नगर परिषद द्वारा विधायक छाया गोविंद मोरे के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली की शुरुआत महाराणा प्रताप चौराहे से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए।
रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जनपद पंचायत पंधाना कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान महाराणा प्रताप, डॉ. भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
रैली में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जगधन्ने, मंडल अध्यक्ष फकीरचंद कुशवाहा सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी शामिल हुए।
पूरी रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पंधाना का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
Read Next






खंडवा 

