खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, एसपी अगम जैन के नाम टीआई प्रवीण आर्य को सौंपा ज्ञापन
खंडवा। सोशल मीडिया पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित एआई (AI) जनित भ्रामक तस्वीरें एवं असत्य सामग्री प्रसारित किए जाने के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भवन में एकत्रित हुए, जहां से रैली के रूप में सिटी कोतवाली पहुंचे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अगम जैन के नाम एक ज्ञापन सिटी कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर एआई तकनीक का दुरुपयोग कर राहुल गांधी की कथित भ्रामक तस्वीरें और असत्य सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे उनकी छवि धूमिल करने और आमजन को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए तथा उनके विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक और फर्जी सामग्री के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने की भी मांग की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।
Read Next
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा