लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मुंबई के गायक पी गणेश एवं गायिका प्रीती जोशी शानदार आर्केस्ट्रा के साथ गीतों के माध्यम से किशोर दा को देंगे श्रद्धांजलि।

खंडवा। देश के महान गायक खंडवा में जन्मे हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 2 से 4 अगस्त तक 3 दिवसीय “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम चल रहे हैं। समाजसेवी और किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन 2 अगस्त को प्रातः 8 बजे से चेम्बर ऑफ कॉमर्स व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मैराथन दौड़ और जुंबा कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही किशोर प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित गायन प्रतियोगिता संपन्न हुई। गौरव दिवस के उपलक्ष 3 अगस्त को स्कूली व कालेज के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति नगर निगम के सामने प्रस्तुत की गई । वही पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में 3 अगस्त को ही प्रातः 11 से 2 बजे तक स्कूली विद्यार्थियों की हिंदुस्तान अभिकरण के सौजन्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

हुई।

किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रसिद्ध गायक किशोर दा के जन्मदिवस पर 4 अगस्त को सुबह 9 बजे से नगर निगम प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच के तत्वाधान में किशोर दा की समाधि पर जलेबी का भोग लगाकर गीतों के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधि एवं किशोर दा के प्रेमी पुष्पांजलि स्वरांजलि प्रस्तुत करेंगे। गौरव दिवस के उपलक्ष में तीसरे दिन 4 अगस्त की शाम 7ः30 बजे से किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच जिला प्रशासन, बैंक आफ इंडिया, नगर निगम प्रशासन के सहयोग से किशोर नाईट में ख्यातिप्राप्त गायक पी. गणेश व प्रीति जोशी मुंबई द्वारा गानों की प्रस्तुति दी जावेगी। साथ ही इस वर्ष बंसल परिवार द्वारा मुम्बई के जाने माने पार्श्वगायक विनोद राठौर को गायन के क्षेत्र में 1 लाख रुपये व ताम्रपत्र के साथ किशोर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर नाइट में ही

गायन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियो सीनियर ग्रुप के प्रथम विजेता को ₹31000 द्वितीय विजेता को 21000 एवं तृतीय विजेता को ₹11000 की राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा वहीं जूनियर ग्रुप के प्रथम विजेता को 21000, द्वितीय विजेता को 11000, तृतीय तृतीया विजेता को ₹8000 एवं सब जूनियर ग्रुप के प्रथम विजेता को 11000 द्वितीय विजेता को 8000 एवं तृतीय विजेता को ₹5000 की राशि से सम्मानित किया जाएगा। एवं तीनों ग्रुपों के प्रथम आए विजेता किशोर नाइट में अपने एक-एक गानों की प्रस्तुति भी देंगे

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
ACACU खंडवा: बाइक चोरी मामले में दो आरोपियों को तिहरी एक-एक वर्ष की सश्रम कारावास की सजा, 500-500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया
August 3, 2026
खंडवा
खंडवा: लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटे होमगार्ड और SDRF, कमांडेंट ने लिया जायजा
August 3, 2026
खंडवा
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न
August 3, 2026
खंडवा
विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत कार्यक्रम संपन्न*
August 3, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्राम बरूड़ की मातृशक्ति की भव्य कांवड़ यात्रा, महादेवगढ़ में किया जलाभिषेक
August 3, 2026
खंडवा
मोतियाबिंद के 55 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए भेजा इंदौर*
August 3, 2026
खंडवा
श्रावण मास: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, फर्टिलाइजर वाहनों को भी मिली छूट
August 3, 2026
खंडवा
श्री पूज्य सिंधी पंचायत ने नगर आगमन पर शहजादे साईं ओमीराम और सतगुरु साईं लालदास का अभिनंदन किया*
August 3, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में हूटर और सायरन की बिक्री व उपयोग पर 28 अगस्त तक प्रतिबंध
August 3, 2026
खंडवा
खंडवा: बेटी के अपहरण के बाद परिवार को मिल रहीं धमकियां, SP से लगाई न्याय की गुहार
August 3, 2026