लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत कार्यक्रम संपन्न*

खंडवा 3 अगस्त 2026, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सोमवार को जिला पंचायत के मीटिंग हॉल में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकम अधिकारी श्रीमति रत्ना शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अधिकारी, रीजनल मॉनीटर सीसेम एम्स भोपाल श्री अमित शर्मा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताऐं उपस्थिति थीं।

जिला कार्यकम अधिकारी अधिकारी श्रीमती शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा है इस दौरान स्तनपान का महत्व समझाने के लिए जिले में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि जन्म के प्रथम घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना तथा जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध ही देना शिशु के स्वस्थ विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को छह माह की आयु के बाद उपयुक्त पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की सलाह भी दी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती एवं धात्री माताओं की परामर्श बैठकें, समूह चर्चा, स्वास्थ्य शिक्षा सत्र, जागरूकता रैली, शपथ कार्यक्रम एवं समुदाय आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं तथा आशा एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर घर संपर्क कर माताओं एवं परिवारजनों को स्तनपान के लाभों एवं सही तकनीक की जानकारी दी जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
ACACU खंडवा: बाइक चोरी मामले में दो आरोपियों को तिहरी एक-एक वर्ष की सश्रम कारावास की सजा, 500-500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया
August 3, 2026
खंडवा
खंडवा: लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटे होमगार्ड और SDRF, कमांडेंट ने लिया जायजा
August 3, 2026
खंडवा
मुंबई के गायक पी गणेश एवं गायिका प्रीती जोशी शानदार आर्केस्ट्रा के साथ गीतों के माध्यम से किशोर दा को देंगे श्रद्धांजलि।
August 3, 2026
खंडवा
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न
August 3, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्राम बरूड़ की मातृशक्ति की भव्य कांवड़ यात्रा, महादेवगढ़ में किया जलाभिषेक
August 3, 2026
खंडवा
मोतियाबिंद के 55 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए भेजा इंदौर*
August 3, 2026
खंडवा
श्रावण मास: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, फर्टिलाइजर वाहनों को भी मिली छूट
August 3, 2026
खंडवा
श्री पूज्य सिंधी पंचायत ने नगर आगमन पर शहजादे साईं ओमीराम और सतगुरु साईं लालदास का अभिनंदन किया*
August 3, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में हूटर और सायरन की बिक्री व उपयोग पर 28 अगस्त तक प्रतिबंध
August 3, 2026
खंडवा
खंडवा: बेटी के अपहरण के बाद परिवार को मिल रहीं धमकियां, SP से लगाई न्याय की गुहार
August 3, 2026