खंडवा विधानसभा को मिली विधायक के प्रयासों 25.67 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति।
नहाल्दा भण्डारिया कृषि महाविद्यालय से बीज केंद्र अमरावती रोड रिंग रोड तक 5.40 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण।
खंडवा। प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा खंडवा विधानसभा क्षेत्र को लगभग 6 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के प्रयासों से प्राप्त हुई है। जिला मुख्यालय खंडवा में यातायात के दबाव को कम करने के लिए महत्वपूर्ण रूप से रिंग रोड बायपास रोड और मेजर रोड की काफी आवश्यकता है जिसके माध्यम से सर में बढ़ते यातायात के दबाव को काम किया जा सकता है। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने विधायक कंचन मुकेश तनवे को भेजे पत्र में वित्तीय वर्ष के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने की जानकारी दी है। जारी पत्र के अनुसार नहाल्दा भण्डारिया कृषि महाविद्यालय के बीज केंद्र से अमरावती रोड रिंग रोड तक 5.40 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 25.67 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।
विधायक को भेजा गया स्वीकृति पत्र
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा विधायक द्वारा शहर के यातायात को व्यवस्थित रूप से और दबाव कम करने के लिए रिंगरोड और बाईपास के लिए लगातार मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात कर उन्हें पत्र सोंपकर सड़कों की मांग लगातार की जा रही हें, इसमें एक सफलता मिली और नहाल्दा भंडारिया कृषि विद्यालय से अमरावती रोड रिंग रोड को लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह द्वारा जारी पत्र में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे को अवगत कराया गया है कि उक्त निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। पत्र में इस सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।
आवागमन होगा सुगम
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मुख्यमंत्री श्री यादव और लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह को धन्यवाद देते हुए बताया कि इस सड़क के निर्माण से कृषि महाविद्यालय, बीज केंद्र तथा अमरावती रोड से जुड़े क्षेत्र के ग्रामीणों और आम नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। शहर के मध्य बढ़ते यातायात से मुक्ति मिलेगी, साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था मजबूत होने के साथ विकास गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
Read Next









खंडवा