लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : हमें खेत में बेच दिए प्लॉट, अब रास्ता भी बेच दिया,आने जाने की नहीं है जगह,कलेक्टर को शिकायत

खंडवा। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में लकी गार्डन के सामने, कृषि विद्यालय के बाजू स्थित कॉलोनी के रहवासियों ने प्लॉट तक जाने वाले रास्ते को बंद किए जाने की शिकायत प्रशासन से की। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि प्लॉट खरीदते समय उन्हें हाईवे तक 15 फीट चौड़ा रास्ता होने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब रास्ता खोदकर बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़िता नर्मदा राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने करीब 18 से 19 लाख रुपये में प्लॉट खरीदा था। प्लॉट बेचने वाले ने हाईवे तक 15 फीट चौड़ा रास्ता उपलब्ध होने की बात कही थी। पिछले आठ वर्षों से कॉलोनी के रहवासी उसी रास्ते से आवागमन कर रहे थे, लेकिन हाल ही में एक व्यक्ति ने रास्ता खुदवाकर बंद कर दिया।

उन्होंने बताया कि बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ और गड्ढे हो गए हैं। वाहन घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। उनके दोनों छोटे बच्चे रोज स्कूल जाते हैं, लेकिन खराब रास्ते के कारण उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी होती है और गड्ढों में गिरने का खतरा बना रहता है।

पीड़ितों ने जनसुनवाई में प्रशासन से मामले की जांच कर रास्ता पुनः खुलवाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त कर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
उठावना
July 21, 2026
खंडवा
“रोटरी क्लब में सदस्यों के व्यवसाय और क्षेत्र अलग हो सकते है लेकिन जनभावना समाजसेवा है “*
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: घर से वॉशिंग मशीन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: नागपुर से महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.65 लाख का माल बरामद | मूंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: *दूध डेयरी प्लांट की जांच की*
July 21, 2026
खंडवा
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न*
July 21, 2026
खंडवा
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं*
July 21, 2026
खंडवा
सैनिक कार्यालय में मरम्मत सम्बंधी कार्यों के लिए 22 जुलाई तक आवेदन करें*
July 21, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 9.8 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 21, 2026
खंडवा
*लिपिक सहकारी समिति के संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी*
July 21, 2026