खंडवा: उपसरपंच पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
खंडवा: उपसरपंच मोटक्का माफी पर पत्रकार से मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
खंडवा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पत्रकार श्रीलाल पोहरे ने मोटक्का माफी के उपसरपंच पर मारपीट, गाली-गलौज और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
पत्रकार ने बताया कि वह गांव के एक प्राथमिक स्कूल भवन की वीडियोग्राफी करने पहुंचे थे। उनका दावा है कि भवन को बिना अनुमति के तोड़ा गया था। इसी दौरान उपसरपंच ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और उनका मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि मोबाइल में रिकॉर्ड की गई वीडियो भी डिलीट कर दी गई।
उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत संबंधित पुलिस चौकी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी की गई, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से उन्होंने जनसुनवाई में कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा