लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हाई अलर्ट, भारी पुलिस बल और डायल-112 रही तैनात

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान हाल के दिनों में विरोध-प्रदर्शन के असामान्य तरीकों और हंगामे की घटनाओं को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सख्त कर दी गई। कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और डायल-112 की टीम की विशेष तैनाती की गई। 

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ जनसुनवाई कार्यक्रमों में अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ लोग अनुचित तरीके अपनाते हुए हंगामा, अभद्र भाषा का प्रयोग और अन्य व्यवधानकारी गतिविधियां करते देखे गए थे। इससे जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे अन्य नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।

इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। महिला फरियादियों की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटने के लिए महिला पुलिस बल के साथ डायल-112 की टीम भी पूरे समय मौजूद रही।

प्रशासन का उद्देश्य जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि सभी लोग बिना किसी बाधा के अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026