लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : रात में मेरी आंख खुली तो कलेक्टर साहब मेरी आंखों के सामने खड़ा था चोर. देखें इंट्रस्टिंग कहानी

खंडवा। शहर की शिवराज कॉलोनी की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलोनी में लंबे समय से बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं, जिससे रात के समय अंधेरा रहता है और चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
शिकायतकर्ता रेखा ने बताया कि वह शिवराज कॉलोनी की पुरानी मल्टी, ब्लॉक नंबर-9, मकान नंबर G-10 में रहती हैं। उनका कहना है कि कॉलोनी के कई परिवारों से बिजली कनेक्शन के नाम पर 15 से 17 हजार रुपये तक लिए गए, जबकि सामान्य मीटर की लागत इससे काफी कम है। इसके बावजूद दो वर्ष बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में बिजली के खंभे नहीं लगाए गए।
उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके घर में रात करीब 11 बजे चोरी का प्रयास हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर मौके से फरार हो गया। वहीं पड़ोस के एक अन्य घर में भी चोरी की घटना हुई है। रहवासियों का कहना है कि पर्याप्त रोशनी नहीं होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल है।
रहवासियों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस और संबंधित विभागों से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि कॉलोनी में जल्द बिजली के खंभे लगाए जाएं, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए तथा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026