खंडवा : कलेक्टर साहब हॉस्टल में मेरी बेटी को नहीं मिल रही जगह! मदद कीजिए
खंडवा। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में गुड्डू अपनी बेटी को छात्रावास में प्रवेश नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का नाम चयन सूची में होने के बावजूद छात्रावास प्रबंधन प्रवेश देने से इनकार कर रहा है।
गुड्डू ने बताया कि उनकी बेटी सीमा का कक्षा 9वीं में प्रवेश कराया गया है। छात्रावास में प्रवेश के लिए 15 जुलाई को आवेदन किया था। विद्यालय की शिक्षिका ने उन्हें बताया था कि सीमा का नाम चयन सूची में शामिल है और उसके अच्छे अंक होने के कारण छात्रावास के लिए उसका चयन भी हो गया है।
उन्होंने बताया कि जब छात्रावास में प्रवेश के लिए पहुंचे तो वहां के कर्मचारियों ने यह कहते हुए दाखिला देने से मना कर दिया कि सीटें पूरी भर चुकी हैं। जबकि विद्यालय की ओर से पहले ही चयन होने की जानकारी दी जा चुकी थी।
गुड्डू ने जनसुनवाई में प्रशासन से मामले की जांच कर उनकी बेटी को नियमानुसार छात्रावास में प्रवेश दिलाने की मांग की, ताकि उसकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त कर संबंधित विभाग से जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Read Next
खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा