लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत, भजनों पर झूमे भक्त।

​खंडवा। भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा रविवार को महालक्ष्मी मंदिर से अपार श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय माहौल में निकाली गई। भगवान श्री जगन्नाथ अपनी बहन देवी सुभद्रा एवं बड़े भाई श्री बलराम जी के साथ सुसज्जित रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रथयात्रा को लेकर पूरे शहर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा और जगह-जगह भगवान का पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया गया।

​भजनों की धुन पर थिरके श्रद्धालु

रथयात्रा के दौरान पूरा मार्ग जय जगन्नाथ और हरे कृष्णा के जयघोष से गुंजायमान रहा। यात्रा में शामिल भक्त भजनों की मधुर धुनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए, जिससे पूरा शहर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत मंच लगाकर भगवान की अगवानी की गई।

​बालाजी ग्रुप हेड ऑफिस पर हुई पुष्पवर्षा और विशेष पूजन

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नगर भ्रमण के दौरान जब रथयात्रा मानसा भवन स्थित बालाजी ग्रुप के हेड ऑफिस पहुँची, तो वहाँ का नजारा बेहद भव्य और दिव्य हो गया। यहाँ भगवान के रथ पर जोरदार पुष्पवर्षा की गई और श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
​इस अवसर पर पूजा रितेश गोयल एवं गरिमा योगेश गोयल ने बालाजी ग्रुप के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर भगवान श्री जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और श्री बलराम जी का पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने महाआरती कर भगवान का आशीर्वाद लिया और रथयात्रा में अपनी सहभागिता निभाई।
​गंगराड़े समाज धर्मशाला में हुआ समापन
नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रथयात्रा का भव्य समापन गंगराड़े समाज धर्मशाला में हुआ। यहाँ भी देर तक श्रद्धालुओं का दर्शन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गईं, जिससे सभी भक्तों को सुगमता से दर्शन लाभ मिल सका।​ आयोजन समिति और बालाजी ग्रुप ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी शहरवासियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : रात में मेरी आंख खुली तो कलेक्टर साहब मेरी आंखों के सामने खड़ा था चोर. देखें इंट्रस्टिंग कहानी
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : जनसुनवाई में कलेक्टर को, सरपंच सचिव द्वारा, पंचायत में शराब पीने के लगाए आरोप. शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : हमें खेत में बेच दिए प्लॉट, अब रास्ता भी बेच दिया,आने जाने की नहीं है जगह,कलेक्टर को शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हाई अलर्ट, भारी पुलिस बल और डायल-112 रही तैनात
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: उपसरपंच पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: चार गुना मुआवजे की मांग, एनएच-347 से प्रभावित किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब हॉस्टल में मेरी बेटी को नहीं मिल रही जगह! मदद कीजिए
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : करंट लगने से मर गई भैंस! बिजली विभाग पर लगाया आरोप कलेक्टर को शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : महादेवगढ़ मंदिर में अनोखा विवाह, हर कोई करता रह गया तारीफ
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत षष्टम दिवस सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 20, 2026