लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: बंध पत्र का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामेश्वर चौकी पुलिस ने भेजा

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में मोघट रोड थाना क्षेत्र की रामेश्वर चौकी पुलिस ने बंध पत्र का उल्लंघन करने वाले एक बदमाश के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, अपहरण, असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रामेश्वर चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामेश्वर टेकड़ा निवासी 21 वर्षीय नवाब पिता शकील कुरैशी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी बीएनएसएस की धारा 141 के तहत गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध पहले प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर प्रकरण सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय, खंडवा में पेश किया गया था। न्यायालय ने आरोपी को छह माह की अवधि के लिए एक लाख रुपये के बंध पत्र से प्रतिबंधित किया था। इसके बावजूद आरोपी ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की।

बंध पत्र का उल्लंघन किए जाने पर न्यायालय से वारंट जारी हुआ, जिसके बाद रामेश्वर चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला जेल खंडवा भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास खींची, उपनिरीक्षक सुभाष नावड़े तथा उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

खंडवा पुलिस का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वाले और शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : रात में मेरी आंख खुली तो कलेक्टर साहब मेरी आंखों के सामने खड़ा था चोर. देखें इंट्रस्टिंग कहानी
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : जनसुनवाई में कलेक्टर को, सरपंच सचिव द्वारा, पंचायत में शराब पीने के लगाए आरोप. शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : हमें खेत में बेच दिए प्लॉट, अब रास्ता भी बेच दिया,आने जाने की नहीं है जगह,कलेक्टर को शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हाई अलर्ट, भारी पुलिस बल और डायल-112 रही तैनात
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: उपसरपंच पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: चार गुना मुआवजे की मांग, एनएच-347 से प्रभावित किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब हॉस्टल में मेरी बेटी को नहीं मिल रही जगह! मदद कीजिए
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : करंट लगने से मर गई भैंस! बिजली विभाग पर लगाया आरोप कलेक्टर को शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : महादेवगढ़ मंदिर में अनोखा विवाह, हर कोई करता रह गया तारीफ
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत षष्टम दिवस सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 20, 2026