लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: 30 साल पुराने केस में फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की शानदार कार्रवाई

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में कोतवाली पुलिस को “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 30 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला संबंधी अपराध, अपहरण, फरार आरोपियों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 376/1996, धारा 420 आईपीसी के मामले में आरोपी करतार सिंह पिता मानसिंह नायक, निवासी संजय गांधी वार्ड, खंडवा, पिछले 30 वर्षों से फरार था और उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। इतना ही नहीं, उसने अपना नाम और हुलिया भी बदल लिया था ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके।

कोतवाली पुलिस ने लगातार मुखबिर तंत्र और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी। पुलिस टीम ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई और विश्वास में लेकर जब नाम-पता पूछा, तो उसने अपना वास्तविक नाम और पता बता दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

इस सफलता में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, आरक्षक रफीक खान और आरक्षक अनुराग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खंडवा पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन खोज” के तहत वर्षों से फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : रात में मेरी आंख खुली तो कलेक्टर साहब मेरी आंखों के सामने खड़ा था चोर. देखें इंट्रस्टिंग कहानी
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : जनसुनवाई में कलेक्टर को, सरपंच सचिव द्वारा, पंचायत में शराब पीने के लगाए आरोप. शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : हमें खेत में बेच दिए प्लॉट, अब रास्ता भी बेच दिया,आने जाने की नहीं है जगह,कलेक्टर को शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हाई अलर्ट, भारी पुलिस बल और डायल-112 रही तैनात
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: उपसरपंच पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: चार गुना मुआवजे की मांग, एनएच-347 से प्रभावित किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब हॉस्टल में मेरी बेटी को नहीं मिल रही जगह! मदद कीजिए
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : करंट लगने से मर गई भैंस! बिजली विभाग पर लगाया आरोप कलेक्टर को शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : महादेवगढ़ मंदिर में अनोखा विवाह, हर कोई करता रह गया तारीफ
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत षष्टम दिवस सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 20, 2026