खंडवा BJP कार्यालय में पिछड़ा मोर्चा की अहम बैठक, नेताओं ने दिए बड़े निर्देश
मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं निमाड़ संभाग प्रभारी श्री बलवंत भाटी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता होते हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाए।
इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Read Next









खंडवा