लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: 25 मकानों पर बुलडोज़र चलाने के हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक।

खंडवा में तालाब की जमीन पर वर्षों से रह रहे 25 परिवारों पर नगर निगम की बुलडोजर कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी। खंडवा के शक्कर तालाब क्षेत्र में पिछले साल नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 87 मकानों को हटाया था। नगर निगम ने कुल 112 मकान चिन्हित किए थे। 25 परिवारों के पास न्यायालय के स्टे और सरकारी दस्तावेज थे, इस वजह से उन पर कार्यवाही नहीं हुई थी। बाद में जबलपुर हाई कोर्ट ने इन मकानों को हटाने के आदेश दिए थे। इसी आदेश के खिलाफ लीगल सामाजिक संस्था एसोसिएशन प्रोटेक्शन ऑफ़ सिविल राइट्स APCR सुप्रीम कोर्ट गई थी। यहां सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार तक इस आदेश पर रोक लगा दी।

खंडवा में वर्षों पुराना शक्कर तालाब है शहर के विस्तार होने की वजह से तालाब की जमीन ने जल भराव नहीं होने की वजह से धीरे-धीरे इस पर अतिक्रमण होते गया। पिछले साल जून महीने में नगर निगम ने इस तालाब की जमीन पर पुनःतालाब और पार्क विकसित करने के लिए यहां से अतिक्रमण हटाए थे। लगभग 87 मकानो पर बुलडोजर कार्रवाई हुई थी। लगभग 25 मकान ऐसे थे जिनके पास कुछ शासकीय दस्तावेज मौजूद थे, उन पर कार्यवाही नहीं हो पाई थी। बाद में जबलपुर हाईकोर्ट ने इन मकानों को भी हटाने के आदेश दिए थे।

इस कार्रवाई और जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ APCR सामाजिक संस्था सुप्रीम कोर्ट गई थी। जहां सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार तक इन मकानों पर बुलडोजर एक्शन पर स्टे लगा दिया। अब अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बैंक ऑफ इंडिया की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध; पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
July 31, 2026
खंडवा
विद्यार्थी परिषद खण्डवा का ऐतिहासिक फैसला, छात्रा नगर मंत्री
July 31, 2026