विद्यार्थी परिषद खण्डवा का ऐतिहासिक फैसला, छात्रा नगर मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निवर्तमान नगर मंत्री दिपांशु पटेल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें विष्णु प्रसाद भाला को नगर अध्यक्ष व कृष्णा शिंदे को नगर मंत्री बनाया गया निवर्तमान नगर मंत्री ने बताया कि विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर के इतिहास में पहली बार छात्रा कार्यकर्ता को नगर मंत्री बनाया गया कार्यकारणी घोषणा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खण्डवा विभाग संगठन मंत्री सत्यम जी वर्मा उपस्थित रहें जिन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्र- छात्राओं को एक समान मानता है छात्र नगर मंत्री बनने से खंडवा नगर में छात्रो मे एक नया नेतृत्व खड़ा होगा विद्यार्थी परिषद की 77 वर्ष की यात्रा में प्रत्येक कार्यकर्ता ने छात्र हित, सामाजहित और राष्ट्रीय हित के लिए कार्य किया है नगर कार्यकारिणी में तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी परिषद का दायित्व मिला सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता का नारा लगाते हुए एक ही स्वर में कहा कि हम सभी कार्यकर्ता कैंपस में छात्रों के बीच में राष्ट्रवादी विचार के साथ कार्य करते हुए भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए अपना योगदान देंगे
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


