लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*

*प्रभारी कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने बैठक में दिए निर्देश*
खंडवा 31 जुलाई 2026, नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026″ आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होगा। शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने निर्देश दिए कि इस अभियान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू करें। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अधिकारियों का पहला दौरा 7 अगस्त को खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव से शुरू होगा। इसके लिए उन्होंने एसडीएम हरसूद श्री रमेश खतेड़िया को सुंदरदेव एवं आसपास के गांवो का दौरा कर वहां की समस्याओं की जानकारी लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सुंदरदेव एवं आसपास की पंचायतों में सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई के तहत लंबित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से कराया जाए। उन्होंने इस क्षेत्र की ग्राम पंचायत के लोक सेवा गारंटी से संबंधित आवेदनों का निराकरण भी समय सीमा में करने के निर्देश दिए।
प्रभारी कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र का दौरा एवं निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद कर शासन की विभिन्न हितग्राहियों मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतों का निराकरण करना नहीं, बल्कि शासन और नागरिकों के बीच विश्वास कायम रखना भी है। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को इस अभियान के तहत अधिकारीगण खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव का दौरा कर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक गांव में ही रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और गांव में योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति देखेंगे। इस दौरान अधिकारीगण ग्रामीणों से “बच्चों में दागना प्रथा तथा कुपोषण” विषय पर संवाद कर उन्हें जानकारी देंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026