खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*

खंडवा पुलिस द्वारा श्रवण माह मे लगातार कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु/यात्रियों कि सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए, शांति व्यवस्था बनाये रखने लगातार रूट भ्रमण कर एवं कावड़ यात्रा संचालक एवं रूट के किनारे संचालित ढाबा के संचालक के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे आज जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर शांति व्यवस्था बनाये रखने, शासन के निर्देश का पालन करने एवं आवश्यक निर्देश दिये जाने आदेशित किया गया था।
उक्त आदेशा के पालन मे पुलिस कंट्रोल रूम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे,एवं श्रीमान सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर की अध्यक्षता में थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी मोघट रोड, थाना प्रभारी पदमनगर तथा चौकी प्रभारी रामनगर की उपस्थिति में तीनों थाना क्षेत्रों के ढाबा संचालक की बैठक आयोजित की गई।
इसी प्रकार मुख्यालय अनुभाग, मुंदी अनुभाग एवं हरसूद अनुभाग के समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने आवश्यक निर्देश दिये गये।
*पुलिस/प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओ से शांति बनाये रखने व प्रशासन का सहयोग करने कि अपील करता है।*
*श्रद्धा आपकी सुरक्षा हमारी, श्रद्धालु निश्चिंत होकर यात्रा करें।*
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


खंडवा