लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पदम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादाजी वार्ड स्थित सिंगाजी कुएं के पास बिजली के खंभे से जमीन में करंट उतरने के कारण एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बिजली के खंभों से जमीन में करंट उतरने की समस्या पहले भी सामने आ चुकी है। यह स्थान मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में लोगों ने किसी बड़े हादसे की आशंका जताई है।

क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि इलाके में लगे सभी बिजली के खंभों की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए और जहां भी खराबी हो, उसे तुरंत दूर किया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026