खंडवा: छैगांवदेवी स्कूल में विद्यार्थियों संग बैठे मंत्री विजय शाह, मध्यान्ह भोजन किया, बच्चों को ₹1100 देने की घोषणा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम छैगांवदेवी के माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शामिल हुए और उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया।
इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर मंत्री डॉ. विजय शाह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को नए कपड़े खरीदने के लिए 1100-1100 रुपये देने की घोषणा की।
वहीं, विद्यार्थियों की मांग पर पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे ने विधायक निधि से स्कूल परिसर में साइकिल स्टैंड बनवाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 




