लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा:नन्हें हाथों में तिरंगा,दिल में देशभक्ति! भवानी माता मंदिर के पास बच्चों ने निकाला फ्लैग मार्च

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भवानी माता मंदिर के समीप नन्हें बच्चों ने देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया, जिसमें बच्चों का उत्साह और राष्ट्रप्रेम देखते ही बना।

कार्यक्रम की शुरुआत पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद बच्चों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम और देशभक्ति के गीतों का गायन किया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

फ्लैग मार्च के बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीतों पर गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। बच्चों के आत्मविश्वास और उत्साह को देखकर लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन की खास बात रही कि कार्यक्रम का नेतृत्व और संचालन पूरी तरह 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों ने किया। कृतिका पुरी, आयुषी पुरी, कार्तिक गुप्ता, आराध्या नेगी, पाखी सैनी, सांवरिया सैनी, दक्ष सैनी, वंश सैनी, राघव गुप्ता, केशव सोनी, यश गुप्ता, शिवी नेगी, काव्या गुप्ता, लावण्या गुप्ता और लवेश गुप्ता सहित अन्य बच्चों ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई।

बच्चों की इस पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देशभक्ति की कोई उम्र नहीं होती। नन्हें हाथों में तिरंगा और दिलों में देशप्रेम का यह नजारा क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायक रहा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: मांधाता पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर दबिश, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट….
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा मुख्यमंत्री मोहनयादव के हरसूद दौरे की तैयारियां तेज कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 52 लीटर मदिरा और 450 किलो महुआ लहान जब्त…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: यात्रियों की सूचना थाने को नहीं देने पर होटल संचालक पर केस…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की हत्या के आरोपियों का तोड़ा अतिक्रमण!
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: सड़क पर चल रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार…
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की मौत मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार !
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा में लगातार शराब का विरोध कर रही समाजसेवी ममता मोरे पर हमला..
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव बुजुर्ग से पावागढ़ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल, 14 साल से ला रहे अखंड ज्योत…
September 30, 2026