खंडवा: आजादी के जश्न में डूबा खंडवा, मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा
मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। खांशावली से शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। बड़ी संख्या में समाजजन बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। कई बाइकों पर तिरंगे नजर आए, वहीं डीजे की धुनों के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा।
यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से शहर के मार्ग गूंज उठे। बाइक पर सवार लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। खांशावली से निकली यह तिरंगा यात्रा शहर के अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया। आजादी के पर्व पर निकाली गई इस यात्रा में मुस्लिम समाज की देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की झलक साफ दिखाई दी।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 




