लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: ग्राम सेहजला से निकली भव्य कावड़ यात्रा, मुकेश तनवे ने कावड़ियों का किया स्वागत

श्रावण मास में ग्राम सेहजला से निकली भव्य कावड़ यात्रा

विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तनरवे ने कावड़ियों का किया स्वागत

पवित्र श्रावण मास के अवसर पर ग्राम सेहजला के युवाओं द्वारा श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तनवे ने सभी कावड़ियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मुकेश तनवे ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र की भूमि को भी पवित्र बनाते हैं। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है और निश्चित रूप से सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। युवाओं द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करना समाज के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि ग्राम सेहजला से प्रारंभ हुई यह कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु मां नर्मदा के पावन तट पर स्नान कर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करेंगे। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु अपने क्षेत्र एवं विधानसभा की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

कावड़ यात्रा में हरिश सेन, सजन सिंह पवार, मुरली जलोदिया, टीन्न यादव एवं मायाराम पवार सहित बड़ी संख्या में युवा एवं श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे यात्रा मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: मांधाता पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर दबिश, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट….
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा मुख्यमंत्री मोहनयादव के हरसूद दौरे की तैयारियां तेज कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 52 लीटर मदिरा और 450 किलो महुआ लहान जब्त…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: यात्रियों की सूचना थाने को नहीं देने पर होटल संचालक पर केस…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की हत्या के आरोपियों का तोड़ा अतिक्रमण!
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: सड़क पर चल रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार…
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की मौत मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार !
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा में लगातार शराब का विरोध कर रही समाजसेवी ममता मोरे पर हमला..
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव बुजुर्ग से पावागढ़ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल, 14 साल से ला रहे अखंड ज्योत…
September 30, 2026