लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: युवती को संभाजीनगर से बरामद कर लाई बोरगांव पुलिस, प्रेम-शादी के झांसे का आरोप; कोर्ट में पेशी

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बोरगांव पुलिस चौकी की टीम ने एक युवती को संभाजीनगर से बरामद करने में सफलता हासिल की है। बोरगांव चौकी प्रभारी अविनाश भोपले और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर चौकी लाया, जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई और पीड़िता को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान विशाल से स्कूल के दौरान हुई थी। आरोप है कि विशाल ने प्रेम और शादी का झांसा देकर उससे लगातार संपर्क बनाए रखा और मोबाइल के जरिए बातचीत शुरू की। पीड़िता ने बताया कि 13 जुलाई की रात विशाल उसे अपने साथ लेकर गया, जिसके बाद दोनों अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे।

पीड़िता के बयान के अनुसार, दोनों बुरहानपुर, मुंबई, खंडवा, इंदौर और संभाजीनगर गए। इस दौरान विशाल ने कथित तौर पर स्वयं को उसका पति बताते हुए उसे अपने साथ रखा और शादी का आश्वासन दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में मंदिर में माला पहनाकर शादी करने का दावा करते हुए उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए।

13 अगस्त को बोरगांव पुलिस ने दोनों को संभाजीनगर से बरामद किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा 12वीं तक शिक्षित है और अलग-अलग स्थानों के सटीक पते उसे ज्ञात नहीं हैं, क्योंकि वह पहली बार वहां गई थी।

वहीं, विशाल का कहना है कि युवती अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी और उसने उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती नहीं की।

फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और मामले में आगे की प्रक्रिया न्यायालय के समक्ष जारी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे रंगों से सजा भगवान ओंकारेश्वर का दरबार
August 15, 2026
खंडवा
बुरहानपुर-खंडवा हाईवे हादसा, अनियंत्रित कार हाईवे से नीचे पलटी
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्राम सेहजला से निकली भव्य कावड़ यात्रा, मुकेश तनवे ने कावड़ियों का किया स्वागत
August 15, 2026
खंडवा
जनसंपर्क के फोटोग्राफर सोहन वर्मा सम्मानित
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा: छैगांवदेवी स्कूल में विद्यार्थियों संग बैठे मंत्री विजय शाह, मध्यान्ह भोजन किया, बच्चों को ₹1100 देने की घोषणा
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा में ऑटो यूनियन की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा:नन्हें हाथों में तिरंगा,दिल में देशभक्ति! भवानी माता मंदिर के पास बच्चों ने निकाला फ्लैग मार्च
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा: आजादी के जश्न में डूबा खंडवा, मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्राम खेड़ी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
August 15, 2026
खंडवा
खंडवा एसपी अगम जैन नें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
August 15, 2026