जनसंपर्क के फोटोग्राफर सोहन वर्मा सम्मानित

खंडवा, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जिला जनसंपर्क कार्यालय खंडवा के फोटोग्राफर श्री सोहन वर्मा को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में श्री वर्मा को यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके द्वारा शासकीय कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों के फोटोग्राफ के माध्यम से प्रचार-प्रसार में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन और सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
Read Next
खंडवा 







