लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सड़क हादसों पर लगाम कसने मैदान में उतरी खंडवा पुलिस, ब्लैक स्पॉट और एक्सीडेंट जोन का किया निरीक्षण

खंडवा, 2 जून 2026। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से खंडवा यातायात पुलिस ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार राय के नेतृत्व में यातायात टीम ने विभिन्न संवेदनशील मार्गों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ब्लैक स्पॉट क्रमांक-1 माता चौक से रामनगर मार्ग, ब्लैक स्पॉट क्रमांक-2 चिराखदान से टीठिया जोशी पुल मार्ग सहित छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के प्रमुख दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, यातायात दबाव, सड़क की संरचना, संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, प्रकाश व्यवस्था और पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया।

यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्राप्त सुझावों को भी निरीक्षण के दौरान ध्यान में रखा। निरीक्षण के बाद उप पुलिस अधीक्षक यातायात ने संबंधित विभागों को उचित स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, रोड मार्किंग कराने, कैट आई लगाने, अनुपयुक्त स्पीड ब्रेकरों में सुधार, झाड़ियों की कटाई और दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन सुधारात्मक कार्यों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाना है।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, सड़क संकेतकों का पालन करें तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही ओवरलोड वाहनों में यात्रा करने से बचें।

पुलिस का मानना है कि यह निरीक्षण और इसके बाद किए जाने वाले सुधार कार्य भविष्य में सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में 4 जून को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 20 हजार रुपये तक वेतन वाली नौकरियों का मिलेगा मौका
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा में होगी समान नागरिक संहिता पर महत्वपूर्ण मंथन, उच्च स्तरीय समिति के सदस्य 11 जून को करेंगे संवाद
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा : तेज आंधी और बिजली बाधित होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई गीता ज्ञान यज्ञ कथा
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा : जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 70 से अधिक प्रतिभागियों ने जीते पदक
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा मुंदी मार्ग के लिए सांसद व विधायक नें मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात.. कई अन्य विषयों पर भी मुख्यमंत्री से तत्काल राहत की मांग…
June 2, 2026
खंडवा
पसंदीदा स्कूल में दाखिला नहीं मिलने पर घर छोड़ निकला छात्र, खंडवा में काउंसलिंग के बाद परिवार से मिला
June 2, 2026
खंडवा
विधायक छाया मोरे ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंधाना क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस के मुस्कान अभियान को सफलता, 14 वर्षीय दिव्यांग बालक महाराष्ट्र से सकुशल बरामद
June 2, 2026
खंडवा
खंडवा में सड़क हादसा: पंधाना जनपद सीईओ सुरेंद्र चंद्र वाहन की टक्कर से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
June 2, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में प्रसाद दुकान पर सामान रखने को लेकर बवाल, श्रद्धालुओं और दुकानदारों में जमकर मारपीट
June 2, 2026