पिछले 24 घंटों में जिले में 74.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
खण्डवा 31 जुलाई 2026, पिछले चौबीस घंटों में जिले में 74.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में खण्डवा तहसील में 128 मिलीमीटर, नया हरसूद तहसील में 80 मिलीमीटर, पंधाना में 95 पुनासा तहसील में 35 मिलीमीटर तथा खालवा तहसील में 34 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 31 जुलाई तक 326 मिली मीटर औसत वर्षा की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 415 मिली मीटर औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 495 मिलीमीटर, नया हरसूद तहसील में 330 मिलीमीटर, पंधाना तहसील में 427 मिलीमीटर, पुनासा तहसील में 333 मिलीमीटर तथा खालवा तहसील में 490 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

