खंडवा: नहल्दा नाला उफान पर, चार गांवों का संपर्क टूटा, आवागमन पूरी तरह बंद
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी गंभीर रूप से देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते नहल्दा नाला उफान पर आ गया, जिससे नहल्दा, कोटवाड़ा, बड़गांव माली और सतवाड़ा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया।
नाले में तेज बहाव के कारण इन चारों गांवों का संपर्क एक-दूसरे से पूरी तरह टूट गया है। मार्ग पर पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग सुरक्षित स्थानों पर रुककर जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
लगातार बारिश के कारण जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील कर रहा है।
प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि किसी भी स्थिति में जलमग्न पुल-पुलियों या उफनते नालों को पार करने का प्रयास न करें। आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


