खंडवा: बड़गांव भीला रोड पर बड़ा हादसा टला, युवक की जान बची, तेज बहाव में बाइक बही
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। मोघट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़गांव भीला रोड पर तेज पानी के बहाव में एक युवक की जान बाल-बाल बच गई, जबकि उसकी बाइक बह गई।
जानकारी के अनुसार, युवक जलभराव वाले मार्ग से अपनी बाइक वापस मोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह उफनते नाले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हालांकि उसकी बाइक तेज बहाव में बह गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। लगातार बारिश के कारण जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई मार्गों पर आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलमग्न सड़कों, पुल-पुलियों और उफनते नालों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


